सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य सरकार ने जमीन, मकान और फ्लैट की खरीद-बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 1 अप्रैल से पूरे सुपौल यहित पूरे बिहार में जमीन रजिस्ट्री की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत निबंधन विभाग के पोर्टल पर संबंधित जमीन, मकान या फ्लैट की सेटेलाइट तस्वीर अपलोड करना अनिवार्य होगा। सेटेलाइट फोटो अपलोड होने के बाद ही रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिलेगा। निबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह नई प्रणाली जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े, गलत लोकेशन पर रजिस्ट्री और एक ही जमीन की दोबारा बिक्री जैसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाएगी। अभी तक दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री होती थी, जिसमें कई बार भूखंड की वास्तविक स्थिति और दस्तावेजों में दर्ज विवरण में अंतर पाया...