सुपौल, फरवरी 9 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। बलुआ थाना क्षेत्र से बीते शनिवार रात अपहृत दो नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो अपहर्ता को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि लड़की के पिता ने बलुआ थाना में आवेदन देकर अपने दो नाबालिग पुत्री का अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पिता ने थाने को दिए आवेदन में बताया था कि घर में सो रही उनकी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा शनिवार देर रात कमरे का खिड़की तोड़कर अपहरण कर लिया गया है। सुबह 5 बजे उनलोगों को पता चला कि दोनों लड़की घर से गायब है। इसके बाद खोजबीन किये लेकिन पता नहीं चला। उधर, मामले को लेकर कोशी बजरंगदल के संयोजक मुकेश यादव ने कहा कि इन दिनों थाना क्षेत्रों में लव जिहाद का मामला बढ़ गया है। कहा कि इससे कुछ दिन पूर्व ही बीरपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की को शिकार बनाया ग...