सुपौल, फरवरी 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ने जिले में बड़ी आपराधिक वारदात की योजना विफल कर दी है। इस कड़ी में पुलिस ने एक कार, बाइक, एक देशी पिस्टल, दो गोली, समेत कई सामान बरामद किया। साथ ही एक कुख्यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी शरथ आरएस के अनुसार सदर थानाध्यक्ष रामसवेक रावत को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 16 ब्रह्मस्थान निवासी कुख्यात अपराधी सुभाष यादव अपने कुछ साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से ब्रह्मस्थान चौक पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और गश्ती दल के साथ ब्रह्मस्थान चौक पर नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू की गई। वाहन चेकिंग के दौरान एक उजले रंग की नेक्सन कार और एक बाइक पुलिस नाकेबंदी को देखकर कुछ दूरी प...