भागलपुर, मार्च 22 -- त्रिवेणीगंज । निज संवाददाता अनुमंडल क्षेत्र में हर महीने ई-रिक्शा की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण ई-रिक्शा चालकों को मजबूरन अपने घरों में इसे चार्ज करना पड़ रहा है। इस कारण हर महीने सरकार को लाखों का चूना लग रहा है। ये चूना घरेलू बिजली कनेक्शन से ई-रिक्शा चार्ज कर लग रहा है। एक मोटे अनुमान के अनुसार क्षेत्र में लगभग दो हजार से अधिक ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नियमानुसार ई-रिक्शा की बिक्री व संचालन व्यावसायिक श्रेणी में आता है, इसलिए इसे चार्ज करने के लिए बिजली विभाग से व्यावसायिक कनेक्शन लेना जरूरी है, मगर ऐसा नहीं हो रहा है। घरेलू और व्यावसायिक बिजली की दरों में 4 से लेकर 8 रुपये प्रति यूनिट का अंतर है। इसके कारण क्षेत्र में बिजली विभाग को हर महीने लाखो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.