सुपौल, नवम्बर 23 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो हमलोग अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को स्थायी करेंगे। साथ-साथ वादा किया था कि डाटा ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ, टोला सेवक, तालीमी मरकज, आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, ममता दीदी और रसोईया बहनों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। लेकिन हमारी सरकार नहीं बनी, इसलिए मौजूदा सरकार को इन सभी मांगों को पूरा करना पड़ेगा। उक्त बातें जन आभार यात्रा के क्रम में कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने कही। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी के सदस्यों को पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोसी प्राधिकार को पुनःचालू किया जाए, जिससे सुपौल समेत कोसी के पीड़ितों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...