सुपौल, फरवरी 25 -- जदिया, निज संवाददाता। मानगंज पश्चिम पंचायत के वार्ड दो में सोमवार दोपहर हुई अगलगी की घटना को लेकर रेडक्रॉस सोसायटी ने पीड़ितों की सुध ली। सोसायटी के लोगों ने पीड़ितों से मिलकर जानकारी ली और सबों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया। सोसायटी के सदस्य एवं जद यू नेता संजय अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर पीड़ितों के बीच तिरपाल ,चटाई , मच्छरदानी , कंबल , वस्त्र , अनाज एवं साबुन का वितरण किया। इस मौके पर फुलेश्वर मेहता ,दीपक मेहता ,युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता आदि साथ थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.