सुपौल, सितम्बर 13 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेपाल में अंतरिम सरकार के नेतृत्व पर अभी भी संशय की स्थिति बरकार है। हालांकि उम्मीद थी कि शुक्रवार को सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन शुक्रवार शाम में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर, गुरुवार देर रात में यह बात सामने आई कि शुक्रवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होगा फिर दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण होने की चर्चा आम रही। इसका प्रभाव नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में साफ नजर आ रहा है। सुपौल जिले के भीमनगर, वीरपुर और कुनौली सहित निर्मली में लोग न्यूज चैनलों से जुड़े रहे। सुबह से शाम तक लोगों में उपापोह की स्थिति बनी रही। इस बीच नेपाल के मुख्य सचिव एक नारायण आर्यल ने कहा है कि नई सरकार पुराने सिंह दरबार(नारायण हिट्टी) से काम करेगी। यह बात उन्होंने शुक्रवार को सिंह दरबार के निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.