भागलपुर, जनवरी 27 -- सुपौल। जिले में सोमवार सुबह करीब 9 बजे धूप खिल गई है। लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से लोगों को ठंड की कनकनी से राहत मिल गई है। इस दौरान आठ किमी की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा लोगों को परेशान कर रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमण कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता दिख रहा है। जिस कारण धूप खिल रही है। तापमान 10 डिग्री तक बने रहने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि रवि फसल के लिए समय फायदेमंद है। साग-सब्जियों को लाभ मिल रहा है। उधर तापमान लुढ़कने के कारण विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रबंधक नोमान अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.