भागलपुर, अप्रैल 13 -- त्रिवेणीगंज। मुख्यालय पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान को लेकर शनिवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर 55 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी गांव वार्ड 8 में बुचेन्दर सरदार के घर छापेमारी कर हरा एवं पीला कलर के प्लास्टिक के गेलन में रखे 55 लीटर देसी चुलाई शराब को बरामद करते हुए मौके पर ही तस्कर बुचेन्दर सरदार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.