भागलपुर, अप्रैल 13 -- बलुआ बाजार , एक संवाददाता। भीमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत के कोशी मुख्य केनाल के पास से 270 बोतल नेपाली दिलवाले शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । वहीं मौके से पुलिस ने एक पल्सर बाइक को भी जब्त कर थाना लाई है । गिरफ्तार तस्कर अररिया जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र के माणिकपुर निवासी ज्योतिष कुमार यादव बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर तस्कर शराब की खेप छोड़कर मौके से भाग निकला था । भागने के क्रम में तस्कर ने ठूठी पंचायत के वार्ड 9 में एक बकरी को ठोकर मार दी जिससे कि बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी । उधर बकरी की मौत के बाद तस्कर को बकरी पालक को जुर्माना भी भरना पड़ा । उधर थाना अध्यक्ष मिथलेश पांडे ने बताया कि 270 बोतल नेपाली दिलबाले शराब के साथ तस्कर ज्योतिष यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.