भागलपुर, मार्च 9 -- सुपौल। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित टीआरई 3 के 1208 विद्यालय अध्यापकों को रविवार को नियुक्ति पत्र मिला। इसके लिए नगर भवन और मध्य विद्यालय बलवा पुनर्वास में समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ एसपी शैशव यादव, एडीएम राशिद कलीम अंसारी, एसडीएम इंद्रवीर कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, नगर परिषद् अध्यक्ष राघव झा आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों के माध्यम से विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र के लिए सुबह 8.30 बजे तक अधिकांश विद्यालय अध्यापक समारोह स्थल पर पहुंच गए थे। नियुक्ति पत्र मिलने को लेकर विद्यालय अध्यापकों में खासा उत्साह था। विद्यालय अध्यापकों का कहना था कि नियुक्ति पत्र के साथ विद्यालय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.