भागलपुर, मई 22 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। हरियाणा से आई पुलिस ने सुपौल पुलिस के सहयोग से गुरुवार की सुबह गांजा के अंतररार्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिचा पंचायत के मौन वार्ड 8 के प्रदीप मंडल को पकड़ा है। यह गुड़गांव सेक्टर 65 में दर्ज गांजा तस्करी का नामजद आरोपी है। जानकारी देते हरियाणा के गुड़गांव सेक्टर 65 में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर 25 मार्च 2025 को बिहार के ही मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी राम प्रवेश को एक किलो 280 ग्राम गांजा के साथ गुड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में राम प्रवेश ने पुलिस को बताया कि उसे डेढ़ किलो गांजा बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के मौन 8...