भागलपुर, मार्च 12 -- किशनपुर,एक संवाददाता। पुलिस के लगातार दबिश के बाद सुशांत हत्याकांड के मुख्य दो आरोपी बुधवार को सुपौल कोर्ट में सरेंडर किया है। दुबियाही पंचायत के वार्ड 13 दिघिया निवासी संजय यादव के पुत्र सुशांत कुमार 18 वर्ष की 25 फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर मृतक के पिता ने मौजाहा पंचायत के गुरूदेव कुमार और उनके सगे भाई शिवकुमार और प्रदीप कुमार को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। उधर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि बुधवार को गुरूदेव कुमार और प्रदीप कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। कहा कि मौजाह पंचायत के मौजाह कोसी पुल के समीप सुशांत को सिर में गोली मार दी थी। जहा नेपाल के एक निजी अस्पताल में सुशांत का इलाज चल रहा था 36 घटों बाद इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.