भागलपुर, फरवरी 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैरो वार्ड 12 में गुरुवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान बैरो निवासी डॉ. राजकिशोर महतो की पत्नी प्रीति (23) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार देर रात प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया। मृतका मूल रूप से नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र स्थित बिंद टोली वार्ड के शैलेन्द्र महतो की पुत्री प्रीती कुमारी(23) थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...