भागलपुर, अप्रैल 17 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित पावर ग्रिड के पास बुधवार की देर रात उचक्कों ने एक बाइक को उड़ा लिया। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर पुलिस छानबीन कर रही है। मुजफ्फरपुर जिला निवासी पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि वह सिमराही बाजार स्थित पावर ग्रिड में मुंशी पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार की देर रात वह पावर ग्रिड के पास बाइक खड़ी कर अंदर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच उचक्कों ने बाइक की चोरी कर ली। बताया कि घटना के बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.