भागलपुर, मार्च 12 -- निर्मली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम संजय कुमार सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा करते हुए इसकी सफलता के लिए सभी से सहयोग मांगा। जनवरी 2025 को अंतिम प्रकाशन उपरांत नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने, पीडब्लूडी निर्वाचकों, 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों से संबंधित संख्यात्मक एवं चारों अर्हता तिथि की जानकारी दी गई। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम ने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 18-19 आयु वर्ग, छूटे हुए निर्वाचकों का नाम जोड़ने एवं मृत मतदाताओं का नाम हटाने के लिए सभी दलों के प्रतिनिधियों से अपने स्तर से प्रचार-प्रसार एवं सहयोग करने की अपील की। आगामी बिहार विधान सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.