भागलपुर, जनवरी 8 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना सभागार में विद्यालय शिक्षा समिति के उत्प्रेरकों एवं शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रत्येक प्रखंड से चार शिक्षक एवं चार उत्प्रेरकों ने भाग लिया। इनमें बसंतपुर त्रिवेणीगंज ,छातापुर ,राघोपुर, मरौना एवं निर्मली से भाग लिया गया, प्रशिक्षण में आए हुए मास्टर ट्रेनर को विद्यालय शिक्षा समिति से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा एवं परिचर्चा की गई। इस क्रम में विद्यालय शिक्षा समिति का परिचय, उचित संरचना की जानकारी, चयन प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी, मासिक बैठक, विद्यालय शिक्षा समिति के विघटन एवं पुनर्गठन, सहयोग कार्य, उपलब्ध निधि का उपयोग, निगरानी, मुख्यमंत्री पोशाक योजना पीएम पोषण योजना, स्टूड...