सुपौल, मार्च 18 -- किशनपुर, एक संवाददाता। कटहारा कदमपुरा पंचायत के वार्ड 1 और 3 में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में 80 से अधिक घर जलकर राख हो गए। अगलगी में नगद दो लाख से अधिक सहित 25 लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए। बताया जाता है कि कटहारा कदमपुरा पंचायत के वार्ड 1 निवासी महेंद्र ठाकुर के घर में सबसे पहले ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने देखते ही देखते आसपास के घरों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। उधर, लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन पछिया हवा चलने से आग विकराल रूप धारण करते जा रही थी। बाद में दमकल के पहुंचने पर लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.