भागलपुर, मार्च 16 -- निर्मली, एक संवाददाता। रंगों का त्योहार होली अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास व शांति पूर्ण रूप से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, होली में रंग खिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। गाने की धुन पर शांतिपूर्ण तरीके से युवा कुर्ता फारकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर कर होली पर्व मनाया। इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा कर रंगो का पर्व मनाया। क्षेत्र में हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। क्षेत्र में गुरुवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.