भागलपुर, मई 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। खरीफ महाअभियान 2025 को लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम ई किसान भवन सरायगढ़ में बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से दर्जनों किसानों ने भाग लिए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ अच्युतानंद, बीएओ चंन्द्र प्रकाश मिश्र, बीसीओ शिव शंकर पंडित, कृषि वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद, आत्मा अध्यक्ष ज्ञानदेव मेहता, बीस सुत्री अध्यक्ष सुर्य नारायण मेहता, बीईओ रीता कुमारी, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रखंड स्तरीय कर्मशाला को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद ने कहा कि खेतों का मिट्टी जांच जरूरी है। हमलोग खेतों में अंधाधुन रसायनिक खाद का प्रयोग कर रहे हैं।यह खेतों के लिए सह...