भागलपुर, फरवरी 14 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता बरामद किया गया है। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र की रामविशनपुर पंचायत स्थित वार्ड सात में शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका का नाम कौशल्या देवी (35) है। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पति, सास-भैंसुर समेत कुछ अन्य लोगों पर फांसी लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर मृतका के भाई शंकर मुखिया ने बताया कि उनकी बहन ने उन्हें फोन पर बताया था कि उसके पति, सास, भैंसुर और कुछ अन्य लोग उसे फांसी लगाकर मार रहे हैं। शंकर मुखिया ने बताया कि जब वह शनिवार सुबह बहन के घर पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दी। मृतका कौशल्या देवी रामविशुनपुर वार्ड 7 निवा...