अररिया, मार्च 18 -- सुपौल। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, जिला जनता दरबार एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गयी। उक्त बैठक में एडीएम राशिद कलीम अंसारी एवं जिलास्तरीय सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी अवर निबंधक, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्,पंचायत, सुपौल जिला विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.