अररिया, मार्च 18 -- राघोपुर एक संवाददाता। रेलवे ढाला राघोपुर के समीप अवैध हाट लग रहा है। जिस कारण यहां से गुजर रही सड़क एनएच 106 सिमट गई है। वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर किया। रमेश कुमार, कृष्णा झा, मोहन झा, विनय कुमार, राकेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि यहां सड़कों पर दुकानें लग रही है। बावजूद, जिम्मेदार प्रशासन मौन है। अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना तक दूभर है। सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि जल्द अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.