भागलपुर, अप्रैल 17 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत के रेलवे ढाला के पास गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक बाइक की ठोकर से बालक घायल हो गया। बताया जाता है कि रामविशनपुर पंचायत निवासी मो. इकबाल के पुत्र मो. नवाब (12 वर्ष) एक कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में रेलवे ढाला के पास पीछे से एक बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार बताया जाता है। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.