भागलपुर, मई 8 -- सुपौल। बुधवार को वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षात्मक बैठक की । बैठक में दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, मापी वाद, भ-लगान वसूली, अतिक्रमण वाद की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने नीलाम पत्र वाद की समीक्षा एवं लोक अदालत के मामलों का निष्पादन कराने का निर्देश दिया । उन्होंने बबाढ़ पूर्व तैयारी के निमित्त प्लास्टिक शीट्स की उपलब्धता, नाव की व्यवस्था तथा पूर्व में खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,नीरज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता,अनन्त कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी,उदय कुमार,सीओ रश्मि प्रिया, हेमन्त अंकुर, अंचल अमीन एवं राजस्व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...