भागलपुर, फरवरी 19 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की बिशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड 11 भागता टोला में बीते मंगलवार हुई अगलगी की घटना में पांच परिवारों के घर व घर में रखी संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इन अग्निपीड़ितों की मदद के लिए यूनिटी क्लब सिमराही आगे आया। क्लब की ओर से सभी पीड़ित परिवारों को राहत किट का वितरण किया गया। किट में चावल, दाल, चूड़ा, आलू, तेल, प्याज, नमक, कंबल, तिरपाल, साड़ी, कपड़े सहित अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ और घरेलू सामान थे। इस मौके पर दौलतपुर पंचायत के मुखिया भूपेंद्र मेहता और यूनिटी क्लब के सदस्य विश्वजीत भगत, जय शंकर, पिंटू साह चौधरी, अमित भगत, अविनाश सन्नी, देवादित्य सेन, रिंकू भगत, प्रमोद शाह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस बाबत यूनिटी क्लब के संरक्षण सदस्य ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल ने बताया कि यूनिटी क्...