भागलपुर, मई 22 -- सुपौल, मांगों को लेकर आशा और फेसिलेटर हड़ताल जारी है। हड़ताल 24 तई तक जारी रहेगी। गुरुवार को तीसरे दिन जिले के सभी पीएससी में आशा कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की जिला संयोजिका ऊषा सिन्हा ने कहा कि सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की गयी है। उन्होंने कहा कि मानदेय प्रोत्साहन राशि में वृद्धि सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए 24 मई तक हड़ताल रहेगा। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बीते वर्ष 2023 में 32 दिवसीय हड़ताल के दौरान आशा व फेसिलिटेटर के मासिक मानदेय राशि एक हजार रुपये बढ़ाकर 2500 रुपये करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन करीब दो साल बीतने पर भी लागू नहीं किया गया है। कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए वर्षों पूर्व तय राशि में केन्द्र सरकार के द्वारा करीब 10 साल में कोई पुनरीक्षण बढ...