अररिया, मार्च 25 -- निर्मली, एक संवाददाता। दिघीया पंचायत के वार्ड 01 स्थित भेलहा टोल के लोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने एवं भेलहा टोल का पानी टंकी गांव से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे गांव में टंकी का नवनिर्माण कार्य शुरु करने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के सभी वार्डो में लोगों को नल जल योजना के तहत पानी टंकी लगाकर हर घर शुद्ध पेयजल का लाभ दिया जा रहा है लेकिन पंचायत के वार्ड 01 स्थित भेलहा गांव में अभी भी लोग नल जल योजना के लाभ से वंचित है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी लगाने के लिए भेलहा गांव में सर्वे भी किया गया है। बावजूद गांव से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर तेलियारी गांव में पानी टंकी लगाए जाने का अनापत्ति जारी किया गया है। जिससे फिर यह गांव शुद्ध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.