भागलपुर, अक्टूबर 9 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले के सदर और पिपरा प्रखंड में गुरुवार अल सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ लेकिन सुबह 9 बजे के बाद फिर से धूप धीरे-धीरे खिलने लगी। दोपहर तक धूप चमकीली हो गई जिससे फिर से उमसभरी गर्मी बढ़ गई। इससे जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड में गुरुवार सुबह 8 बजे तक 17.8 एमएम और पिपरा प्रखंड ने 4.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब जिले का मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार अल सुबह भी बारिश से धान की फसलों को फायदा होगा। वहीं तीखी धूप और उमसभरी गर्मी के कारण लोगों में वायरल संक्रमण का प्रसार भी बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.