भागलपुर, फरवरी 12 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। एनएच 327 ई सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग में कर्पूरी बगही चौक पर गुरुवार को स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। घायलों की पहचान पिपरा थाना के जोल्हनियां निवासी कुशेश्वर साह और जय प्रकाश साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूटी से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान कर्पूरी बगही चौक के समीप सामने से आ रही पिकअप से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना...