भागलपुर, मार्च 21 -- छातापुर, एसं/एप्र। डहरिया पंचायत के दुर्गा चौक के पास एसएच 91 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल जा रही दो सगी बहनों को कुचल दिया। हादसे में बड़ी बहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान डहरिया पंचायत के वार्ड 6 निवासी नीरज कुमार पासवान की पुत्री रवीना कुमारी (8) के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक एसएच सड़क को जाम कर दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे रवीना अपनी छोटी बहन रिया कुमारी के साथ प्राइमरी स्कूल दुर्गा चौक डहरिया पढ़ने जा रही थी। इसी क्रम में दुर्गा चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को बहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.