भागलपुर, फरवरी 27 -- राघोपुर, एक संवाददाता। जिले के प्रमुख धरहरा भीमशंकर मंदिर में गुरुवार अहले सुबह जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों की हुजूम उमड़ पड़ी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गुंजायमान हो गया। मंदिर कमिटी के सचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि सावन के मद्देनजर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। यहां पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं पूजा करने आने वाले भक्तों के लिए पेयजल, चापाकाल, विश्रामालय, धर्मशाला आदि की सुविधा उपलब्ध है। बताया कि जलाभिषेक को लेकर देर रात से ही लोगों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। वहीं अहले सुबह 3 बजे शिव भक्तों के लिए मुख्य गुहा का पट खोल दिया गया। इसके बाद शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना शुरू की। इस दौरान तकरीबन एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं जलाभिषेक को लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.