भागलपुर, मार्च 27 -- निर्मली, एक संवाददाता। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के बहिष्कार का व्यापक असर देखने को मिला है। अस्पताल में इलाज के लिए आए कई मरीज और उनके परिजन या तो घर वापस लौट गए या फिर निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जबकि कई मरीज अनुमंडल अस्पताल परिसर में भटकते भी नजर आए। हालांकि, इस दौरान चिकित्सकों द्वारा आपातकालीन सेवा जारी रखी गई है। लेकिन ओपीडी, लैब और दवा काउंटर आदि पूरी तरह से खाली है। बताया जाता है की चिकित्सकों के तीन दिवसीय ओपीडी बहिष्कार के पहले दिन सदर अस्पताल में इलाज कराने आए कई मरीज भटकते नजर आए। इन मरीजों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि ओपीडी सेवा बंद होने से बहुत परेशानी हो रही है। मो.नेसार अहमद बताते हैं कि वह बीते कई दिनों से बुखार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.