भागलपुर, मार्च 28 -- छातापुर। मुख्यालय निवासी फेकनारायण मंडल जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। मंडल इससे पूर्व प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। उन्होने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंडल ने बताया है कि बीते तीन मार्च को प्रदेश कमिटि का नये सिरे से गठन के लिए पटना में बैठक हुई थी। जिसके बाद गठित कमिटि में चयनित पदाधिकारियों के गजट का प्रकाशन अब कर दिया गया है। जिसमें उन्हे प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावे सुपौल जिले से चार प्रदेश महासचिव एवं तीन प्रदेश सचिव बनाये गए। प्रकोष्ठ में जिले से कुल आठ लोगों को शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, केबिनेट म...