भागलपुर, जनवरी 8 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। गोपालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांत अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी शैक्षणिक-सामाजिक दायित्वों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अधिवेशन के दौरान सुपौल एवं वीरपुर के कई कार्यकर्ताओं को प्रांत स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अधिवेशन में सुपौल जिला से लंबे समय से संगठन कार्य में सक्रिय रहे शिवजी कुमार को प्रांत सह मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजीत कुमार झा, नीतीश राणा, पूजा कुमारी, आलोक कुमार एवं नीरज कुमार को दायित्व मिला है। इसी प्रकार बीरपुर जिला से भवेश कुमार झा को स्टूडेंट्स वर्क काउंसिलकी जिम्मेदारी दी गई। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के र...