भागलपुर, फरवरी 7 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर एनएच-27 पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। केला के छिलके पर बाइक फिसलने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बाइक सवार प्रतापगंज की तरफ से सिमराही की ओर आ रहे थे। रामविशनपुर के समीप एनएच-27 पर अचानक उनकी बाइक केले के छिलके पर चढ़ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिटिया निवासी 46 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद और 70 वर्षीय मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है। राघोपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.