अररिया, फरवरी 25 -- सुपौल। एसएसबी जवानों ने एक नाबालिग लड़का-लड़की को हिरासत में लिया है। एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़का-लड़की नेपाल के रास्ते से भारत में जाने वाला था। जवानों द्वारा नेपाल से भारत जाने के क्रम में नबालिग जोड़े को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि नेपाल से भारत जा रहे थे। एस.एस.बी. द्वारा दोनों जोड़ी को हिरासत में लिया एवं दोनों नाबालिग लड़का-लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन मधुबनी बिहार को सुपुर्द किया। इस दौरान एस.एस.बी. के उप निरीक्षक विनोद कुमार व अन्य 3 जवान एवं मानव तस्करी रोधी इकाई मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...