अररिया, फरवरी 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही पुल के समीप एनएच 27 पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से खेत देखकर लौट रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही निवासी 60 वर्षीय रामानंदन यादव के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए प्रतापगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव ने बताया कि उनके चाचा रामानंदन यादव अपने खेत देखकर लौट रहे थे। एनएच 27 पार करते समय एक महिला कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतापगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। राघोपुर रेफरल अस्पताल में डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.