अररिया, जनवरी 13 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि करजाइन थाना क्षेत्र के वाईसी चौक के समीप एनएच 106 पर सोमवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में जियो कंपनी के एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से आ रही एक बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल बाइक चालक की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय मनबोध पाठक के 35 वर्षीय पुत्र खेमराज पाठक के रूप में हुई है। खेमराज जियो कंपनी में पाइपलाइन का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल खेमराज को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौके पर मौजूद डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि खेमराज भीमनगर से सिमराही की ओर आ रहे थे, जबकि बस सिमराही से भीमनगर की दिशा में जा र...