भागलपुर, अक्टूबर 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने अलग-अलग मामले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के कोर्ट वारंटी मो नजीर को उसके घर से गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। वह सालों से फरार चल रहा था। दूसरी घटना में भपटियाही थाना केस संख्या 88/25 नामजद अभियुक्त मध्य प्रदेश के मैहर जिला के तिनदुहटा गांव के निवासी रविंद्र कुशवाहा को सरायगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उसके विरुद्ध एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.