भागलपुर, मार्च 16 -- निर्मली, एक संवाददाता। रमजान मुबारक के दूसरे जुमे को शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। होली के बावजूद लोग हिंदू मुस्लिम तहजीब को बरकरार रखते हुए होली और जूमे की नमाज एक साथ अदा की गई। इस दौरान मस्जिद के इमामों ने रमजान के दूसरे अशरे मगफिरत और मुकद्दस रमजान की फजीलत बयान कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। नगर के जामा मस्जिद सहित दर्जनों मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। शदीद गर्मी और तेज धूप के बावजूद जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों के प्रांगण और यहां तक कि छतें तक नमाजियों से खचाखच भीड़ दिखीं गई। जुमे की नमाज के लिए सभी मस्जिदों में व्यापक इंतजाम किए गए। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। मौलाना ने बताया की रमजान का महीना धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। इसलिए इस बरकतों व रहमतों वाले मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.