कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने स्टार क्लब को छह विकेट से हराया। दूसरे मैच में सुपीरियर स्पिरिट ने भारत क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान में हुए मैच में स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से नमन जायसवाल ने 38 रन, वैदिक दीक्षित ने 36 रन, सत्यम विश्वकर्मा ने 34 रन और निरंकार मणि त्रिपाठी ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकज ने हैट्रिक सहित पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। रेनुवेंद्र ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी नवाबगंज एथलेटिक्स ने विशाल की 96 रन की शानदार पारी की बदौलत 25.2 ओवर में चार विकेट पर 218 रन बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.