भागलपुर, अप्रैल 6 -- त्रिवेणीगंज। त्रिवेणीगंज बाजार शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। दुकानदारों का कहना है कि शाम ढलते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है। इससे बाजार में रात को घटने वाली घटना पर नजर नहीं रखी जा सकती है। बताया कि अगर बाजार में लाइटें होंगी तो गश्त कर रही पुलिस हर आने जाने वाले वाहन सहित अन्य लोगों पर रात को दूर तक नजर रख सकेंगे। बाजार में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जल्द नप क्षेत्र के बाजार में भरपूर और आकर्षक लाईटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.