मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गायघाट के रौनापुरा गांव के मुखिया पद के संभावित उम्मीदवार हरेंद्र राम की हत्या के लिए तीन कंट्रैक्ट किलरों को तीन लाख रुपये की सुपारी देने वाले गांव निवासी अंकित सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गरहां ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार की अर्जी पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की विशेष कोर्ट ने मंगलवार को उसे पूछताछ के लिए दो दिनों की पुलिस रिमांड पर देने की अनुमति दी। गरहां ओपी अध्यक्ष ने अपने आवेदन में एक दर्जन अन्य आपराधिक मामले की जांच में उसे रिमांड पर लेने की आवश्यकता जताई थी। इसमें हत्या, डकैती, लूट, जानलेवा हमला, डकैती की साजिश व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। कोर्ट में पेश आपराधिक रिकार्ड के अनुसार, उसके विरुद्घ गायघाट थाना में नौ, मोतीपुर में एक, अहियापुर में दो व पूर्वी चंपारण के केसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.