धनबाद, मई 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की शुक्रवार को शुरुआत हुई। प्लास्टिक सर्जन डॉ गौरव पटोदिया ने ओपीडी सेवा दी। पहले दिन पहली मरीज 18 वर्षीया युवती थी। डॉ पटोदिया ने उसे देखा और दवाएं लिखीं। हालांकि पहला दिन होने से ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं थी। प्लास्टिक सर्जरी की सिर्फ एक ही मरीज पहुंची। अधिकारियों की मानें तो धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। बता दें कि लंबे जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का ओपीडी शुरू किया गया। पहले दिन प्लास्टिक सर्जन डॉ गौरव पटोदिया की ड्यूटी लगी। उन्होंने तय समय सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी सेवा दी। इस दौरान एक मरीज पहुंचा, जिसका इलाज किया गया। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल ऑफिसर डॉ रवि भूषण के अनुसार अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.