धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद, संवाददाता शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ने गुरुवार को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को हैंड ओवर ले लिया। अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार गिंदोरिया, कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार चौरसिया, नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ संजय कुमार चौरसिया इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 6 महीने के अंदर अस्पताल में सभी सुविधाएं शुरू होंगी, जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा। धनबाद सहित आसपास जिले के मरीजों को यहां बेहतर उपचार मुहैया कराया जाएगा। इससे मरीजों को बाहर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। बता दें कि कुछ माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह धनबाद पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण कर भवन को जल्द ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.