चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। 14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए पहले सुपर डिवीजन मुकाबले में संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल ने मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया को आठ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय ने समरेश महतो के 50 रनों की बदौलत पूरे बीस ओवर खेलकर नौ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल ने कृपा सिंधु चंदन के शानदार 77 नाबाद रन की बदौलत 14.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कृपा सिंधु चंदन को उसकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर अॉफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.