चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के अरछा बरेठी में चल रहे सुपर चैलेंज कप में एक ही दिन में तीन मैच खेले गए। इसमें सरधुवा, धाता और भानपुर की टीमों ने मैच जीतने में सफलता हासिल की। जीत के बाद खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। पहला मैच सरधुआ और पहाड़ी के बीच खेला गया। इसमें पहाड़ी टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सरधुआ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 91 रन बनाए। जवाब में उतरी पहाड़ी टीम 74 रनों पर ही आलआउट हो गई। इस तरह सरधुआ ने 17 रन से मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी रितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच फतेहपुर जिले की धाता और ब्योहरा टीम के बीच खेला गया। जिसमें ब्योहरा टीम के कैप्टन दीपक पाठक ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।...