आगरा, फरवरी 13 -- सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से पूर्व छात्रों के लिए आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को स्टार वर्ग के दो मैच खेले गए। उद्घाटन मुकाबला फ्रांसिस एवेंजर्स और पीटर्स सुपरकिंग्स के मध्य खेला गया। फ्रांसिस एवेंजर्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। पीटर्स सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। अर्चित सहगल ने 39, यतिन खंडेलवाल ने 28, दिवनव गोस्वामी ने 25 रन बनाए। रोहन वर्मा ने 3 विकेट लिए। जवाब में फ्रांसिस एवेंजर्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में फ्रांसिस एवेंजर्स ने कोई रन नहीं बनाया। पीटर्स सुपरकिंग्स ने पहली गेंद पर रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अर्चित सहगल चुने गए। दूसरे मैच में टॉस पॉल्स टाइटन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हु...