शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल-10) के तहत शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में निगोही टाइटंस ने सनराइजर्स निगोही को सुपर ओवर में हराकर मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित ओवरों में मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसके बाद सुपर ओवर से नतीजा निकला। मैच में सनराइजर्स निगोही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। मध्यक्रम में वारिस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 129 रन बना सकी। निगोही टाइटंस की ओर से यूनुस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगोही टाइटंस की शुरुआत भी लड़खड़ाई। हालांकि अमित राठौर ने 38 रन और इमरान अली ने 23 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। इसके बावजूद टाइट...